गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम,संवाददाता। शहर में 11वीं यूथ स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 19 फरवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 फरवरी 2026 तक हिसार में होना है, जिसमें प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी। गुरुग्राम वॉलीबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव अजीत कुमार भांभू ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों के चयन के लिए ट्रायल 19 फरवरी को सायं 4 बजे नेहरू स्टेडियम, गुरुग्राम में आयोजित होंगे। चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 या उसके बाद की हो। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पूर्ण खेल किट के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना आवश्यक होगा। एसोसिएशन पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.