मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में गुरुवार को खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। यहां जूनियर बालक कुश्ती, भारोत्तोलन और वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल का फाइनल सोनकपुर स्टेडियम और पुलिस एकेडमी जीएमएस के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम टीम ने जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वॉलीबॉल में पहला सेमीफाइनल मैच शांति निकेतन और पुलिस एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस एकेडमी (जीएमएस) की टीम ने यह मैच 25-19 से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम और अगवानपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम ने यह मैच 25-23 से जीत लिया। फाइनल मैच सोनकपुर स्टेडियम और पुलिस एकेडमी (जीएमएस) के बीच खेला गया। जिसमें सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने यह मैच 25-17 से जीतकर चैंपियन बनी। इससे पहले प्...