वॉलीबॉल: माउंट एवरेस्ट को हरा कंचनजंघा की टीम बनी विजेता
गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह। जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट-1 के अंतर्गत वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को टीम माउंट एवरेस्ट और टीम कंचनजंघा के बीच खेला गया। तीन सेट के मुकाबले में टीम कंचनजंघा ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस तरह माउंट एवरेस्ट की टीम उपविजेता बनी। वहीं टीम विवेकानंद तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व लीग मैच 25 मई को चार टीमों के बीच खेले गए थे। फाइनल मुकाबले के दौरान संस्थान के अध्यक्ष अजय बगड़िया एवं नीलरतन खेतान मुख्य रूप से मौजूद रहे। विजेता टीम कंचनजंघा को अध्यक्ष अजय बगड़िया के हाथों 10,000 रुपये नगद और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रशिक्षु प्रवीण भारती को 5,000 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रही टीमों को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.