वॉलीबाल में भगत सिंह टीम चैंपियन
प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- कुंडा, संवाददाता। बिहार के पूरे हरि किशुन मंडलभासौं गांव में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के संयोजन में वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें आधा दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच भगत सिंह और चन्द्रेशखर आजाद टीम के बीच खेला गया। भगत सिंह टीम ने चन्द्रेशकर आजाद टीम को 15 अंकों से हराया और चैम्पियन बनीं। समाजसेवी अजय पांडेय खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजक इं. राजकुमार पटेल ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाया। इस मौके पर उदय राज पटेल, शिव शंकर पटेल, रवि शंकर, राम लखन दुबे, जय प्रकाश पटेल, हरद्वारी लाल नेता, राम कैलाश, मनीष कुमार, रघुबीर पटेल, भारत लाल, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.