कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर की स्टाफ जिमखाना टीम की ओर से चल रही पांच दिवसीय अंतर-संस्थान वॉलीबाल टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों की ओर से कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम विवेकानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता।टूर्नामेंट का उद्घाटन स्टाफ जिमखाना के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास धारावत, और डॉ. चिन्मय कोले ने किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम विवेकानंद और टीम सुभाष चंद्र बोस के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में टीम विवेकानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। विजेता टीम के कप्तान शिवम मौर्य रहे, जबकि ऋषभ के नेतृत्व में टीम सुभाष चंद्र बोस उपविजेता रही। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, अरविंद वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, चंदन विश्वकर्मा, रजनीश आदि मौजूद...