रामगढ़, अप्रैल 12 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड स्पॉटिंग क्लब की ओर से आयोजित स्व. राम प्रसाद महतो मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट आयोजन को लेकर एक बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता वार्ड नंबर 7 पार्षद अविनाश उपाध्याय और संचालन अविनाश कुमार उर्फ मोनू ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता में बिहार ,बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड और उड़ीसा की कुल आठ( 8) टीमों के बीच लीग मैच करने का निर्णय लिया गया। यह टूर्नामेंट रांची रोड रेलवे स्टेशन के पास वॉलीबॉल मैदान में होगा। इसे लेकर 25 और 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई। प्रतियोगिता दीवा-रात्रि कराने का निर्णय हुआ। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजन समिति का गठन हुआ। अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, महासचिव राकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजन चौधरी, पंकज पासवान को बनाया गया। इसके अलावा संयोजक मंडली में प्रभात कुमार, हरि किश...