कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुबेरस्थान, हिन्दुस्तान संवाद। आजाद क्लब बतरौली बाजार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंगलवार को खेला गया। इसके मुख्य अतिथि चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बतरौली बाजार के प्रबंधक निरंजन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पडरौना ब्लॉक के बतरौली बाजार में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को 3-3 सेट के 2 मैच खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कौला छापर और बांसगांव की टीम के बीच खेला गया। इसके रोमांचक मुकाबले में कौला छापर की टीम ने 15-11 तथा 17-15 से उद्घाटन मैच जीत लिया। दूसरा मैच पिपरा और बतरौली बाजार की बी टीम के बीच हुआ। इसमें पिपरा की टीम ने 15-11 तथा 16-14 से दूसरा मैच जीता। उद्घाटन मैच के मुख्य निर्णायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.