कानपुर, जून 9 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवशंकर गुप्ता का चयन वॉलीबाल प्रशिक्षण के लिए बांदा स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ। कौशलपुरी के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता के पिता रामनाथ गुप्ता पुलिस में हैं। ​शिवशंकर वर्ष 2024 से ग्रीनपार्क स्टेडियम में कोच सुरभित सेंगर की देखरेख में अभ्यास कर रहे थे। शिवशंकर वर्ष 2026 में गोरखपुर में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, कोच सुरभित सेंगर के साथ ही ग्रीनपार्क स्टेडियम के अन्य प्रशिक्षकों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...