कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। भारतीय वॉलीबाल महासंघ की ओर से एक से पांच मार्च के बीच जयपुर में एफआईवीबी लेवल वन वॉलीबाल कोचिंग कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहर के आशीष सिंह का चयन हुआ। आशीष सिंह पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं और वर्तमान में राज्य स्तरीय वॉलीबाल रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के गुणवत्ता आश्वासन नियंत्रालय (सामान्य वस्तु) कानपुर में कार्यरत हैं। इस कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश से कानपुर के अलवा वाराणसी की नलनी सिंह और गोरखपुर की शशिबाला शुक्ला का भी चयन हुआ। यह जानकारी उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.