आरा, अप्रैल 2 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड की फिनगी पंचायत स्थित खरौनी गांव में यूथ सिसोदिया क्लब की ओर से आयोजित डे नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट नारायणपुर (उत्तर प्रदेश) की टीम ने जीत लिया। दूधिया रोशनी के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में नारायणपुर टीम ने पकड़ी (भोजपुर) को रोमांचक संघर्ष में 3-2 से मात दे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ​टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। ​मैच का विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया मुन्नी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। ​मैच के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को भव्य समारोह में पुरस्कृत किया गया। मुखिया मुन्नी देवी ने विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...