हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ब्लड की कमी को देखते हुए गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शुक्रवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- गौतम बुद्ध कॉलेज में रक्तदान शिविर आजरक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से 24 यूनिट रक्तदान किया। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। फिर बारी-बारी से बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। शिविर में अभिजीत कुमार, राहुल कुमार सिं...