बरेली, मार्च 1 -- नवाबगंज। एक विवाहिता को उसके पति ने वॉयस मैसेज भेजकर तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने पति के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी हिना का निकाह दो फरवरी 2024 को फरीदपुर के भुता थाना क्षेत्र के मल्हपुर गांव के मोहम्मद हारिस के साथ हुआ था। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने और दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस पर उसने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में समझौता होने पर वह ससुराल चली गई, लेकिन पति और ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने जेवर अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। 23 जनवरी की रात 9:46 बजे उसके मोबाइल पर पति हारिस ने वॉयस मैसेज भेजकर उसे तीन त...