नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की साल 2009 में आई फिल्म 'वॉन्टेड' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म में सलमान लीड रोल में थे और फीमेल लीड रोल आयशा टाकिया ने प्ले किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में पहले आयशा टाकिया वाला रोल कटरीना कैफ को मिलने वाला था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस को बदलना पड़ा? चलिए जानते हैं सलमान खान की सुपरहिट फिल्म का यह बिहाइंड द सीन्स किस्सा।सलमान नहीं निकाल पा रहे थे वक्त 'वॉन्टेड' के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि सलमान खान ने शुरू में इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए कटरीना कैफ का नाम सुझाया था। मालूम हो कि वॉन्टेड असल में साउथ की सुपरहिट फिल्म पोकिरी का हिंदी रीमेक थी। बोनी कपूर को लगा कि हिंदी रीमेक में राजवीर शेखावत का रोल करने के लिए सलमान खान एकदम...