हरिद्वार, जनवरी 4 -- उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में एक प्रतिष्ठित स्कूल के दो शिक्षकों पर पूर्व छात्राओं से वॉट्सएप पर अश्लील बातचीत करने के आरोप लगे हैं। मामला तब सामने आया जब एक छात्रा, जो चार साल पहले स्कूल छोड़ चुकी थी, ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि कुछ शिक्षकों ने उसके साथ मोबाइल चैट के माध्यम से अनुचित व्यवहार किया। इस पोस्ट के साथ कथित स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए, जिससे सोशल मीडिया पर मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जानकारी के अनुसार, चार वर्ष पहले स्कूल छोड़ चुकी एक छात्रा से एक शिक्षक ने मोबाइल पर चैटिंग की। हाल ही में इस छात्रा ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट साझा की, जिसमें कहा गया कि उसके पास इस चैट के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और प्रतिक्रिया के रूप मे...