वॉटर स्पोर्ट्स व ताइक्वांडो के लिए चयन ट्रायल 18 से
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र एवं जिला उत्कृष्टता केन्द्र हेतु विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इस क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में दो खेल वॉटर स्पोर्ट्स और ताइक्वांडो के लिए चयन ट्रायल निर्धारित किए गए हैं। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 18 मई को वॉटर स्पोर्ट्स तथा 19 मई को ताइक्वांडो के लिए ट्रायल होगा। दोनों ही ट्रायल खेल भवन मुजफ्फरपुर में होंगे। इसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।उन्होंने बताया कि एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए अभ्यर्थियों की आयु 12 से 14 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला उत्कृष्टता केन्द्र के लिए अभ्यर्थियों की आयु 16 से 18 वर्ष निर्धारित है। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने किसी आधिकारिक राष्ट्रीय या अंतरर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.