रांची, मार्च 28 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। खलार कोचा स्थित मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध वॉटर फॉल में शनिवार को तीन युवक डूबने से बाल-बाल बच गए। सिकिदिरी पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार लालपुर, रांची से प्रिंस कुमार और राजा कुमार अपने एक साथी के साथ वॉटर फॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना की पावर नहर से पानी छोड़े जाने पर अचानक जलस्तर बढ़ गया और तीनों युवक तेज बहाव में फंस गए। तीनों युवक एक पेड़ की डाली पकड़कर करीब डेढ़ घंटे तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना सिकिदिरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह को अवगत कराया। इसके बाद नहर का पानी तत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.