लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददातारवीन्द्रालय चारबाग के मुख्य लॉन में 13 मार्च से प्रारम्भ होने वाला 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला इस बार अलग रंग में दिखेगा। विजन-2047 को लेकर मेले की थीम विकसित भारत विकसित प्रदेश रखी गयी है। मुफ्त प्रवेश वाले किताबों के इस मेले में जहां पुस्तकों के विमोचन होंगे वहीं अनेक आयोजनों के बीच विविधता भरे काव्य समारोहों और अध्यात्मिक व अन्य नाट्य, नृत्य आदि सांस्कृतिक समारोहों का क्रम लगातार चलेगा।आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि विश्व भर में मशहूर कला और संस्कृति के इस शहर में अब आयोजनों का दौर लगातार चलता है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च तक चलने वाले मेले का उद्घाटन 13 को शाम पांच बजे होगा। नई टेक्नालॉजी से छपी पुस्तकों के साथ मेले में डिजिटल टेक्नालॉजी से जुड़े प्रकाशन उत्पाद देखने को मिलेंगे साथ ही स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.