समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- अखिलेश कुमार कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के हरिहरपुर गांव के वार्ड 2 में नल जल का वॉटर टावर में तालाबंदी किए जाने से लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय टुनटुन सहनी, रामनरेश सहनी, दिनेश सहनी एवं रामेश्वर राय आदि ने बताया कि गर्मी के समय में नल जल के वॉटर टावर में तालाबंदी कर पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। जिसके कारण करीब 2 हजार की आबादी को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। लोगों का बताना है कि अनुरक्षक के मानदेय की राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण नल जल के वॉटर टावर में तालाबंदी कर दिया गया है। वहीं जिला पार्षद रवि रोशन ने बताया कि अनुरक्षक एवं वार्ड सदस्य से मिलकर नल जल के वॉटर टावर का ताला खुलवा कर जल आपूर्ति सुनश्चिति किया जायेगा। उधर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.