अंबेडकर नगर, जून 1 -- भीटी। तहसील भीटी में लगे वॉटर कूलर की खराबी दूर न होने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को शीतल पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि यहां तत्कालीन सांसद हरिओम पांडेय ने वॉटर कूलर की स्थापना कराया था। जिसका लाभ यहां आने वाले वादकारियों व अधिवक्ताओं को मिलता था। लेकिन वॉटर कूलर कई माह से खराब पड़ा हुआ है। इसकी मरम्मत के लिए एसडीएम व तहसीलदार को भी अवगत कराया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। अधिवक्ताओं व वादकारियों ने अविलंब वॉटर कूलर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आठ वर्षों से खराब पड़ा हुआ ब्लॉक मुख्यालय परिसर में लगा आरओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...