वॉटर कूलर, पंखे आए, प्ले ग्राउंड साफ; जेन अल्फा के प्रदर्शन के बाद सुधरने लगा स्कूल का सिस्टम
संवाददाता, जुलाई 31 -- फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों (जेन अल्फा)के प्रदर्शन के बाद व्यवस्थाएं सुधरनीं शुरू हो गई हैं। गुरुवार को जेसीबी लगाकर खेल मैदान में खड़े कंटीले पेड़ों और झाड़ियों को साफ कराया गया। स्कूल में शुद्ध पानी के लिए आरओ का प्लांट भी लगना शुरू हो गया है। हर कक्षा में चार-चार पंखे लगाए जा रहे हैं। बच्चों के प्रदर्शन की चर्चा पूरे देश में है। मेरठ की कंपनी बिरला एयरकॉन ने करीब दो लाख कीमत के डेढ़ सौ लीटर क्षमता के दो वाटर कूलर और आरओ प्लांट स्कूल के लिए भेजे हैं। गुरुवार को कंपनी के एमडी पीके जैन आरओ और वाटर कूलर लेकर विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य एलजी सिंह ने बताया जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी। कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन ने छात्रों की मांगों को मानते हुए उन पर अमल भी शुरू करा दिया। स्कूल प्रशासन ने वाच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.