वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने शहर में वॉटरलेस यूरिनल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वच्छ सुदीप फाउंडेशन की मदद ली जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से पानी की बचत होगी और साफ-सफाई की प्रक्रिया भी अधिक आसान हो जाएगी। आकलन के अनुसार, इससे हर माह एक लाख लीटर से अधिक पानी की बचत की संभावना है। शहर में वर्तमान में नगर निगम के 71 यूरिनल हैं, जिनमें से 54 को वॉटरलेस बनाने का प्रस्ताव है। फिलहाल नगर निगम टैंकर से यूरिनल की सफाई कराता है। एक टैंकर की अधिकतम क्षमता तीन हजार लीटर है और प्रतिदिन एक टैंकर पानी यूरिनल की सफाई में खर्च होता है। जिन यूरिनल में ऑटो फ्लश की सुविधा है, उनमें प्रति यूरिनल दो से चार लीटर पानी की खपत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, वॉटरलेस यूरिनल में सामान्य यूरिनल की तुलना में पानी की आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.