हल्द्वानी, जनवरी 20 -- हल्द्वानी। वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या से निपटने के लिए नैनीताल वन प्रभाग महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। बढ़ौन रेंज के दुरस्थ क्षेत्र में दो नए वॉच टावर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च में यह लगकर तैयार हो जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार वॉच टावर जंगल में लगने वाली आग की निगरानी के साथ आबादी के निकट आने वाले वन्यजीवों की निरंतर मॉनिटरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे हमलावर वन्यजीवों की पहचान समय पर हो सकेगी। वनकर्मियों और स्थानीय प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के लिए सूचित किया जा सकेगा। नैनीताल और हल्द्वानी वन प्रभाग के सटे हुए इलाकों के लिए भी यह उपयोगी साबित होंगे। इससे समय पर वनाग्नि बुझाने, वन्यजीवों को सुरक्षित रूप से वापस जंगल में भेजने और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.