वॉक सूत्रा मैराथन में महिपाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता
गाज़ियाबाद, मई 13 -- गाजियाबाद, वंदना। ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वॉक सूत्र मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में जिले के धावक महिपाल सिंह नहीं स्वर्ण पदक जीत कर नाम रोशन किया। इसमें 51 प्लस आयुवर्ग में लगभग 400 धावकों ने प्रतिभाग किया था। सभी को पीछे छोड़ते हुऎ महिपाल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 10 किलोमीटर की मैराथन को 39 मिनट और 53 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया।उन्होंने बताया कि इससे पहले वह बेंगलुरु में हुई टीसीएस ओपन 10 किलोमीटर मैराथन, जगुआर हॉफ मैराथन, ग्रीन हॉफ मैराथन, गुजरात के भावनगर में हुई हॉफ मैराथन, साबरमती रिवर फ्रंट केडी मैराथन, अलवर की टाइगर हॉफ मैराथन, मॉर्निंग रन वडोदरा इंटरनेशनल मैराथन में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.