संभल, मई 26 -- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को संभल जिले का दौरा कर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की तहसील सभागार में समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में डिप्टी सीएम ने सीएसआर योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए गए, जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत संजू, प्रदीप कुमार और सिराजुद्दीन को पांच-पांच लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- यम तीर्थ-सिंदूर वाटिका की भव्यता देख हुए अभिभूतविकास कार्यों की समीक्षा उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पीएचसी पर कम से कम एक डॉक्टर की तैनाती सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से डॉक्टरों की भर्ती करें। उपमुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए...