अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज कॉलेज परिसर में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का भूमि पूजन, शिलान्यास समारोह व वर्किंग विद विंग्स एंड ए कैमरा पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर संगीता सिंह, धर्म समाज सोसायटी के सचिव राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल और प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इसके बाद भगत जी सभागार में कमिश्नर की पुस्तक 'वॉकिंग विद विंग्स एंड ए कैमरा' पर परिचर्चा आयोजित की गई। सोसायटी सचिव राजीव अग्रवाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी। कमिश्नर संगीता सिंह ने पक्षी संरक्षण पर जोर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.