साहिबगंज, मार्च 25 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय दिशोम मांझी परगनैत वैसी की बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को जिलाध्यक्ष लछु मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पेसा 1996 के मुकाबले 2025 में बनाया गया संसोधित पेसा कानून असंगत है। इसमें संशोधन की आवश्यकता है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में पंचायत चुनाव नहीं कराया जाए। बैठक में सरकार से मांग की गयी कि ग्राम प्रधानों की सभा कर सरकार सख्ती से पेसा कानून को लागू करें। संथाल परगना में आदिवासी जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में गैर आदिवासी पुरूष का आदिवासी लड़की या महिला के साथ शादी होने पर एसटी का जाति प्रमाण पत्र बनाने पर रोक लगाने की भी मांग की। ग्राम प्रधान के परंपरागत सदस्य लेखा होड़, जोग नायकी, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.