पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। वैसाख आते ही आग की लपटें फिर तेज हो गयी हैं। गांवों में नुकसान शुरू हो गया है। पूर्णिया जिले में वर्ष 2025-26 में अगलगी की 95 घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले वर्ष अगजनी की घटना में 245 घर जल कर राख हो गए थे। इस दौरान पांच लोगों की जान भी चली गयी थी। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अग्निकांड से बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए महानंदा सभागार में बैठक की गयी। बैठक में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए अग्निकांड से बचाव और जिला अग्निशमन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की गयी। यह भी पढ़ें- बैसाख आते ही आग की लपटें, जिले में वर्ष 2025-26 में अगलगी की 95 घटनाएं जिला पदाधिकारी द्वारा पिछले वर्षों की घटनाओं से सीख लेते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.