नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से वैसाखी और खालसा साजना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना किया गया। इस बार दिल्ली से 409 श्रद्धालु जत्थे में शामिल हुए हैं। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। रवाना होने से पहले गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में अरदास की गई, जिसे हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलबाग सिंह ने संपन्न कराया। इस मौके पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को विदा किया। देशभर से कुल 2840 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हैं, जबकि दिल्ली से जत्था पहले अमृतसर के लिए रवाना हुआ है। 10 अप्रैल को सभी श्रद्धालु वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और गुरुद्वारा पंजा साहिब में वैसाख...