भभुआ, अप्रैल 14 -- पंजवाणी, सुखमनी साहिब और 12 माह पाठ, कथा, अरदास, आरती की श्रद्धालुओं ने सत्तू, गुड़, कच्चा आम, जल भरे मिट्टी के घड़े, पंखे दान किए (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वैसाखी पर्व पर जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीगुरुतेग बहादुर जी महाराज में मंगलवार को खालसा पंथ का स्थापना दिवस मनाया गया, वहीं सतुआन पर भक्तों ने सरोवरों में डुबकी लगा पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। गुरुद्वारा में प्रधान राजेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में पंजवाणी का पाठ, सुखमनी साहिब जी का पाठ, बारह माह का पाठ, आरती, अरदास किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार में माथा टेक सुख, शांति, समृद्धि की मन्नत मांगी और प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- केदली गुरुद्वारा में मनाया गया वैशाखी पर्व वाहे-वाहे गोविंद आपे गुरु आपे चेला, तहि प्रकाश हमारा भ...