गढ़वा, अप्रैल 19 -- मझिआंव। प्रखंड अंतर्गत आछोडीह गांव स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर की 28वां स्थापना दिवस को लेकर रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर हनुमान जी और वैष्णो माता का झंडा मंदिर के पुजारी के द्वारा स्थापित किया गया। सके बाद मंदिर कमेटी के मुख्य सेवक सह कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता शशिभूषण दुबे ने बताया कि इस मंदिर की नींव अजीत कुमार दुबे की मां सुंदर कली देवी और पत्नी इंदु दुबे के द्वारा अपने पुत्र के स्मृति में मंदिर की स्थापना तीन मई 1998 को की थी। स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मंदिर के कमेटी के प्रेम शंकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे, अवधेश दुबे, मनीष दुबे, राजेश कुमार दुबे, आनंद कुमार दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.