आगरा, मार्च 29 -- वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दंपति की कार रविवार को सादाबाद जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण के पास नीलगाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। आगरा निवासी अमित कुमार और उनकी पत्नी आरती देवी वैष्णो देवी के दर्शन कर कार से लौट रहे थे। सादाबाद जलेसर मार्ग पर अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने आरती देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.