वैष्णो देवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव को लेकर बैठक
हजारीबाग, मई 23 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के बड़ा डहरभंगा स्थित आदिशक्ति वैष्णो देवी मंदिर स्थापना की 25 वर्ष हो गई। 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर प्रसाद यादव और संचालन बबली यादव ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 और 27 मई को दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजन कमेटी का गठन और विभिन्न कार्यों के लिए लोगों को प्रभारी बनाया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, 26 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ श्री शतचंडी महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नई कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष विकास य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.