हजारीबाग, मई 27 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़ा डहरभंगा स्थित आदिशक्ति वैष्णो देवी मंदिर स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर मंगलवार से दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। पहले दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा और जयकारों के बीच यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर होलंग फौजदारी बाबा अरघवा नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कलशों में पवित्र जल भरा गया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजन में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर समिति और ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- टाटीझरिया के वैष्णो देवी मंदिर में हुआ ध्वजारोहण पहले दिन स्नान-ध्यान, पूजन, महाआरती...