अमृतसर, अप्रैल 4 -- भारतीय रेलवे बोर्ड (RB) ने अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए एक नए रूट को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे (NR) जोन द्वारा किया जा रहा है। रूट में किए गए इस नए बदलाव से न सिर्फ यात्रियों का सफर और सुहाना होगा बल्कि क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को भी एक नई रफ्तार मिलेगी।नया रूट: जालंधर कैंट की जगह अब गुरदासपुर से चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर 26405/26406 अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपने पुराने रूट जालंधर कैंट की बजाय गुरदासपुर के रास्ते अपनी यात्रा तय करेगी। 23 मार्च को जारी एक आधिकारिक पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा- उत्तर रेलवे के 12 मार्च 2026 के पत्र (संख...