वैष्णों कुंज में दिनदहाड़े लाखों के जेवर-नकदी चोरी
बरेली, जून 1 -- वैष्णों कुंज कॉलोनी में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना इज्जतनगर में तहरीर दी गई है। इंदिरानगर में रहने वाले सचिन जौहरी ने बताया कि डेलापीर की वैष्णों कुंज कॉलोनी में उनके रिश्तेदार प्रदीप सक्सेना रहते हैं। प्रदीप सक्सेना रविवार सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी को दवा दिलाने दिल्ली गए थे। प्रदीप का बेटा अमन सेठ उन्हें सेटेलाइट बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद इंदिरानगर में अपनी नानी के घर चला गया। दोपहर करीब दो बजे अमन घर पहुंचा तो देखा कि पीछे के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। वह अंदर पहुंचा तो अलमारी का लॉक भी टूटा था और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उनके घर से करीब 20 तोला सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के और कुछ रुपये चोरी करके ले गए थे। उन लोगों की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.