गया, मार्च 6 -- गया जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत दादपुर गांव की बेटी वैष्णवी ने यूपीएससी परीक्षा में 298वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वैष्णवी के पिता राजीव नयन कुमार कोल इंडिया लिमिटेड में वरीय सर्वे ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह पूर्व में झारखंड के रामगढ़ स्थित अरगड्डा एरिया में पदस्थापित थे और वर्तमान में मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कार्यरत हैं। उनका मूल निवास गया जिले के बेलागंज प्रखंड के दादपुर गांव में है। वैष्णवी की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के रामगढ़ में हुई। उन्होंने वहां के आर्मी स्कूल से 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने रांची के जवाहर विद्या मंदिर से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.