बांका, सितम्बर 27 -- शंभूगंज ( बांका ), एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र पर क्षेत्र के 14 दुर्गा मंदिर परिसर में नमो दैव्यै महा दैव्यै के महामंत्र से माहौल भक्तिमय हो गया है। परमानंदपुर पंचायत के वैष्णवी दुर्गा मंदिर झालुचक में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ हो गया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भव्य तरीके से कलश शोभायात्रा निकाली गई। भूमिहारा नाथ महादेव मंदिर के प्राचीन जल कूप से सैंकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने विधिवत कलश में जल भरकर सिर पर कलश लेकर कथा स्थल वैष्णवी दुर्गा मंदिर झालुचक पहुंचे। जहां पंडित टनटन झा द्वारा आचार्य ओमप्रकाश सिंह को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कराया। इस दौरान हर - हर महादेव, जय दुर्गे एवं जय श्रीकृष्ण - जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। आचार्य ने बताया कि 02 अक्टूबर को भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.