वैष्णवी ज्वेलर्स में लूट में शामिल बदमाशों की नहीं हुई पहचान
पटना, अप्रैल 1 -- आरपीएस काली मंदिर रोड में वैष्णवी ज्वेलर्स में मंगलवार को हुई लूट में शामिल बदमाशों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी भी पहचान की जा रही है। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे आरपीएस काली मंदिर के पास चार की संख्या में आए बदमाशों ने वैष्णवी ज्वेलर्स में लूटपाट किया था और विरोध करने पर पिस्तौल के बट से दुकानदार सुमन कुमार को सिर में मारकर घायल कर दिया था। उसके बाद काउंटर पर रखा जेवरात और तिजोरी का चाबी लेकर भाग गए थे। करीब तीन लाख का जेवरात की लूट हुई है। इधर शाहपुर थाना क्षेत्र के नरगदा में ढिबडा मोड़ के पास अपराधियों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर लगभग 30 लाख की चोरी कर ली थी। इस मामले में भी पुलिस अब तक बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.