आगरा, अप्रैल 6 -- शहर की बेटी वैष्णवी शर्मा को दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के संगीत विभाग के द्वारा विद्या वाचस्पति की उपाधिक प्रदान की गई है। वैष्णवी ने कोविड 19 के दौरान गायन के संदर्भ में संगीत पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। जिसके बाद शोध के लिए निर्धारित परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं। दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट ने वैष्णवी के शोध पत्र को स्वीकृत करते हुए वर्ष 2026 में विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की है। वैष्णवी शहर के रहने वाले रेल मैनेजर अतुल शर्मा व लक्ष्मी शर्मा की बेटी हैं। उन्हें विद्या वाचस्पति की उपाधि मिलने के बाद परिजन व शुभचिंतक बेटी की सफलता से काफी खुश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...