वैश्विक स्वास्थ्य संकटों का समाधान निकालें: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को यहां मेडिकल छात्रों से आग्रह किया कि वे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी अहम चुनौतियों की पहचान करें। साथ ही उनके समाधान विकसित करें। विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने इच्छा जताई कि इस विश्वविद्यालय का कोई छात्र नोबेल पुरस्कार जीते।राधाकृष्णन ने कहा कि आपको केवल एक शोध छात्र या वैज्ञानिक ही नहीं बनना है, बल्कि आपको मानवता की स्वास्थ्य समस्याओं को खोजना है और उनका समाधान निकालना है। मेरी इच्छा है कि एक दिन हमारी एनटीआर यूनिवर्सिटी से कोई छात्र नोबेल पुरस्कार जीते।छात्रों को गहन शोध से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक का उपयोग मानव कल्याण के लिए होना चाहिए। राधाकृष्णन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.