मेरठ, जून 25 -- आईआईएमटी विवि ने 'टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2026' में अपने प्रथम प्रयास में ही वैश्विक स्तर पर 301-400 रैंक बैंड में स्थान बनाया है। भारत के रैंक प्राप्त 110 संस्थानों में आईआईएमटी ने 18वां स्थान हासिल किया है। दुनियाभर के हजारों विवि में से केवल 1603 संस्थानों को ओवरऑल रैंकिंग में स्थान मिला है। इसमें आईआईएमटी विवि ने वैश्विक स्तर पर टॉप क्वार्टाइल (शीर्ष 25 प्रतिशत) में स्थान बनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विवि के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि यह सफलता विवि के सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह भी पढ़ें- ‎द टाइम्स हायर रैंकिंग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय यूपी में अव्वल, देश में मिला 67वां स्थान विवि वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, जल स...