वैश्विक स्तर पर मानचित्रण और जियोस्पेशियल तकनीक को मजबूत करेगा भारत
देहरादून, अगस्त 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारत ने वैश्विक स्तर पर मानचित्र और भौगोलिक जानकारी (जियोस्पेशियल डेटा) प्रबंधन को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय में आयोजित 'ग्लोबल जियोस्पेशियल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट' (यूएन-जीजीआईएम) के 16वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के सर्वेयर जनरल शैलेश कुमार सिन्हा कर रहे हैं।बैठक के दौरान भारत ने यह स्पष्ट किया कि टिकाऊ विकास और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में सटीक भौगोलिक जानकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने के लिए तैयार है। यूएन-जीजीआईएम एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सह-अध्यक्ष होने के नाते शैलेश कुमार सिन्हा ने इस क्षेत्र की प्राथमिकताओं और चुनौतियों को भी वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.