कानपुर, मार्च 25 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज की ओर से विश्व ऑप्टोमेट्री सप्ताह 2026 के तहत बुधवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय "ए सेयर्ड वीजनः कालैबोरेशन इन ग्लोबल आई केयर रहा। जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर नेत्र देखभाल के क्षेत्र में सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, मुख्य वक्ता डॉ. शरद बाजपेई ने किया। प्रो. अवस्थी ने कहा कि आंखों की देखभाल जरूरी है। हर व्यक्ति को नियमित जांच करना चाहिए। डॉ. शरद बाजपेई ने आधुनिक नेत्र विज्ञान, ऑप्टोमेट्री की बढ़ती भूमिका तथा वैश्विक स्तर पर नेत्र देखभाल में सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्रों को व्यावसायिक नैतिकता, रोगी-केंद्रित सेवा तथा नई तकनीकों के प्रति जागरूक किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.