वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू की मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) में तीन दिवसीय क्लीनिकल ट्रायल कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, विशेषकर क्लीनिकल ट्रायल, चिकित्सा क्षेत्र की गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि क्लीनिक ट्रायल आज की जरूरत है। ऐसी नई दवाओं की खोज करनी चाहिए, जिसकी वैश्विक स्तर पर चर्चा हो। आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि एमआरयू की स्थापना के पश्चात संस्थान में अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा मिली है। यह कार्यशाला चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। एमआरयू की नोडल अधिकारी प्रो. रोयना सिंह ने कहा कि इस कार्याशाला का उद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.