सुल्तानपुर, मई 16 -- सुलतानपुर, संवाददाता। भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों के कारण पूरी दुनिया में तेल संकट गहरा गया है। अमेरिका, चीन और यूरोप जैसे तमाम विकसित देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, लेकिन भारत में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता पर न्यूनतम बोझ डालते हुए मात्र 3 रूपए लगभग 3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल- डीजल पर लगभग 10 रुपये टैक्स कम कर आम लोगों को बड़ी राहत दी थी। यह भी पढ़ें- वैश्विक संकट में भारत मजबूत स्थिति में : विजय रघुवंशी आज भी सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संतुलित निर्णय ले रही है। जहां तक महंगाई दर की बात है तो ...