वैश्विक शिक्षा के प्रोत्साहन को हुआ समझौता
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- वैश्विक शिक्षा को प्रोत्साहन की दिशा में शोभित विश्वविद्यालय, और एमएम कंसल्टिंग, लुधियाना (पंजाब) ने 23 सितम्बर, 2026 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के अवसर, वैश्वीकरण और प्रकाशन में उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन एवं सहयोग को शामिल करना है। मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह व एमएम कंसल्टिंग की ओर से मितेश मल्होत्रा ने हस्ताक्षर किये। यह सहयोग छात्रों के लिए सार्थक वैश्विक अवसर बनाने और उन्हें तेज़ी से आपस में जुड़ती दुनिया के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.