गया, मार्च 19 -- मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को "विकसित भारत @ 2047" कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत "एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारतीय समुद्री कूटनीति" विषय पर आठवें विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. डोना गांगुली ने अपने व्याख्यान में भारत की समुद्री कूटनीति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सामरिक राजनीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के ऐतिहासिक संदर्भों को रेखांकित करते हुए प्रसिद्ध नौसैनिक रणनीतिकार अल्फ्रेड थायर महान, हैलफोर्ड मैकिंडर तथा निकोलस जे. स्पाइकमैन के सिद्धांतों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर से प्रशांत महासागर तक फैला इंडो-पैसिफिक क्षेत्र वैश्विक व्यापार, समुद्री मार्गों और प्राकृतिक संसाधनो...