नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच गुरुवार को भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन आरंभ हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए ब्रिक्स देशों से भू राजनीतिक उथल-पुथल से बेहतर ढंग से निपटने के लिए व्यवहारिक तरीके खोजने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शांति टुकड़ों में नहीं हो सकती है。 यह भी पढ़ें- वैश्विक व्यवधानों का हल खोजें ब्रिक्स देश : जयशंकरब्रिक्स देशों के सम्मेलन में भागीदारी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में रूस, ईरान, ब्राजील और यूएई के विदेश मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ...