अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन (फियो), भारतीय स्टेट बैंक एवं उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जीटी रोड एक होटल में "फ्यूजन कॉन्क्लेव" का आयोजन किया गया। जिसमें निर्यात संवर्धन, एमएसएमई विकास, वैश्विक व्यापार की संभावनाओं तथा उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि फियो के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अजय सहाय रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ के महापौर एवं निर्यातक प्रशांत सिंघल ने की। मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि अलीगढ़ ऐतिहासिक रूप से उद्योग और निर्यात का प्रमुख केंद्र रहा है। कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं। ...