आगरा, जून 27 -- चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के सहयोग से शनिवार शाम हरीपर्वत चौराहा स्थित एक होटल में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुपालन पर सेमिनार का आयोजन किया गया। बताया कि हाल के अंतर्राष्ट्रीय नियम एवं बदलाव चुनौतियों के साथ अवसर दोनों लेकर आए हैं, इन मानकों को अपनाने से वैश्विक बाजार में विश्वसनीयता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि श्रम संहिताएं उद्योगों को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और श्रमिक हितैषी बनाने की दिशा में कदम है। इनका प्रभावी अनुपालन सतत विकास के लिए आवश्यक है। उपस्थित उद्यमियों को आईएसओ मानक, आंतरिक अंकेक्षण आदि वैश्विक अनुपालन के बारे में विस्तर से बताया गया। डिजिटल सोशल ऑडिट टूल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि सामाजिक अनुपालन केवल कानूनी आवश्यकता नहीं बल्कि उद्योगों की विश्वसनी...